फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुपुर पुख्ता में फिर बढ़ा गंगा का पानी, 4 से 6 फीट हुआ बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला/जुनावई। गंगा के उफान से रघुपुर पुख्ता में पानी बढ़ गया है। सोमवार को करीब दो फीट पानी बढ़ने से जनजीवन पर विपरीत असर पड़ा है। प्रशासन की ओर से लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निगरानी के लिए गांव में तैनात किया गया है। जुनावई क्षेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता में सोमवार को दो फीट पानी की बढ़ोतरी हुई जिससे गांव में आवागमन पर संकट आ सकता है। क्योंकि बाढ़ का पानी अब मिठनपुर गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर चढ़ने लगा है। इससे रास्ता कट सकती है। गंगा बैराज नरौरा पर सोमवार को 153510 क्यूसेक एक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा गया है। पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है। इससे हरिद्वार बांध से सोमवार को 76871 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा गया। जलस्तर 292.85 मीटर बना हुआ है। साथ ही बिजनौर में सोमवार को गंगा का बहाव घटा और 85667 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गया। अगर हरिद्वार से जल स्तर में बढ़ोतरी रही तो बिजनौर में भी पानी पड़ेगा। इससे बाढ़ के हालात और भी बिगड़ सकते हैं। बाढ़ से एहतियातन सुरक्षा के लिए गांव में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें