फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, जेल गए 

Sun, 08 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन अधिकारी छवि सिंह चौहान द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हलवाई व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंतेष वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि एआरटीओ छवि सिंह चौहान ने कोतवाली चंदौसी में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि 10 मार्च को सुबह साढ़े सात बजे जब वह चंदौसी में मुरादाबाद बाईपास चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी चंदौसी के हलवाई एसोसिएशन के नेता मंतेष वार्ष्णेय कुछ असामाजिक तत्वों के साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की चेकिंग करने पर ऐतराज जताते हुए धमकी दी कि मना करने के बाद भी यहां चेकिंग कर रही है, फिर चेकिंग की तो तुम्हारा अंजाम वह करूंगा, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। मना करने पर अभद्रता की, सरकारी कार्य में बाधा डाली। शोर शराबा करके और लोगों को बुला लिया। कोतवाली पुलिस ने इसी मामले में शनिवार को व्यापारी नेता मंतेष वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें