संभल। राजघाट के गंगाघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चार लोग चोटिल हो गए। जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
शुक्रवार को थाना बहजोई के गांव भगवंतपुर में एक वृद्धा का निधन हो गया था। परिजन वृद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट के गंगाघाट पर लेकर पहुंचे। गांव के ही सुरेश, सोफाली, मान सिंह व अन्य युवक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने राजघाट जा रहे थे।राजघाट-बबराला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के लोग चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों व राहगीरों ने पहुंचकर ट्राली की बॉडी के अंदर दबे लोगों को बमुश्किल निकाला। घटना में सुरेश, सोफाली, मान सिंह व एक अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार को भर्ती कराया।