फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, मुरादाबाद रोड पर दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मुरादाबाद रोड पर फिरोजपुर के नजदीक जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को किसी तरह मुख्य मार्ग से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। यह जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम थाना कुंदरकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला सलार निवासी रितिक पुत्र जितेंद्र सिंह गन्ने की ट्रॉली लेकर मझावली चीनी मिल जा रहे थे। साथ में गांव निवासी नबी हसन पुत्र मेंहदी हसन भी था। मुरादाबाद रोड पर फिरोजपुर पुल के नजदीक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें नबी हसन को चोट लग गई। चालक रितिक नबी हसन को लेकर किसी अस्पताल चला गया। मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मुरादाबाद की ओर से संभल आने वाली लाइन बंद हो गई। इससे जाम के हालात बन गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी के सहारे मुख्य रोड से ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाया।
इसके बाद जाम खुल सका। करीब दो घंटे तक बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। बाइक सवार और कार चालक तो गलत लाइन से होकर संभल की ओर आ गए लेकिन बड़े वाहन नहीं आ सके। पुलिस घायल और चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें