बहजोई। आग से झुलसी महिला ने छह दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
बीती चार दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में महिला इकलेश पत्नी गोपीचंद (30) आग से झुलस गई थी। ममेरे भाई बाल किशन के मुताबिक उसकी फुफेरी बहन इकलेश ने बीती 10 दिसंबर की रात में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद फुफेरी बहन के शव को गांव लाए। मायके वालों के मुताबिक बीती चार दिसंबर को रात के समय महिला आग से बुरी तरह झुलस गई थी। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं।
अब बच्चों के पालन-पोषण पर संकट है। वहीं प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि पूरे मामले में अभी तक कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है और न ही कोई तहरीर मिली है।