फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर पवांसा के निकट गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ओवरलोड भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिससे सड़क पर भूसा बिखर गया और यातायात प्रभावित हो गया। सुबह नौ बजे के बाद बमुश्किल भूसे को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद करीब चार घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दिवारी खुर्द निवासी सुरेश पुत्र नेकराम अपने ट्रैक्टर-ट्राली से किराए पर भूसा ढुलाई का काम करता है। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सुरेश ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरसों का भूसा भरकर ले जा रहा था। पवांसा के नजदीक भूसा भरी दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली ने ओवरटेक करते समय साइड मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर चालक सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल ट्रैक्टर चालक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, सड़क पर भूसा बिखर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। करीब चार घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें