फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल पर गन्ना उतारकर लौट रहे किसान के ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मारी, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चीनी मिल में गन्ना उतारकर लौट रहे किसान के ट्रैक्टर-ट्राली को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चला रहे किसान को गंभीर चोट लगी। हादसा देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला और निजी वाहन से संभल अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर संभल से मुरादाबाद रेफर किया गया। पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल में चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी किसान संजय (29) पुत्र लखपत सिंह मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे करीब असमोली स्थित चीनी मिल पर गन्ना लेकर गए थे। गन्ना चीनी मिल पर उतारकर लौटते समय गांव अकबरपुर गहरा स्थित ससुराल जा रहे थे। सुबह 11 बजे करीब जैसे ही गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक पहुंचे तो किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित् होकर पलट गया।
परिजनों ने बताया कि संजय मंगलवार की सुबह अपने खेत का गन्ना लेकर चीनी मिल पर गए थे। ससुराल जाते समय किसी ट्रक ने टक्कर मारी है। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की पत्नी सोनम देवी व परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। युवक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल का कहना है कि कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें