फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर गिरी महिला के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, खरोंच तक नहीं आई

Fri, 02 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका से लोग दौड़े। चमत्कारिक रूप से महिला की जिंदगी बच गई। बदहवाश महिला के मुुंह से बोल नहीं फूटे। यह सब घटा चंदौसी के रेलवे फाटक पर।    
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर 12.30 चंदौसी में रेलवे फाटक ( 35 बी) बंद था।

 दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी थी, ट्रेन हार्न बजाती हुई स्टेशन की ओर आ रही थी लेकिन इसके बावजूद कई जल्दबाज ट्रैक को पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसमें कुढ़ फतेहगढ़ थाना के गांव रीठ निवासी साठ वर्षीय रामवती पत्नी चंद्रपाल भी शामिल थी। वह         अपने गांव से चंदौसी में दवा लेने आई थी। रेलवे लाइन पार करते समय अचानक रामवती का पैर फिसल गया, वह ट्रैक के बीचो-बीच गिर गई। उसने उठने की कोशिश की लेकिन उठ नहीं पाई। इतने में ही चंदौसी रेलवे स्टेशन की ओर से धड़धड़ाते हुए मालगाड़ी आ गई। 
रामवती के ऊपर से ट्रेन गुजरने लगी तो देखने वालों के मुंह से चीखे निकल गईं। जैसे ही ट्रेन गुजरी तो रामवती उठ खड़ी हुई लेकिन चंद सेकेंड बाद वह बेहोश हो गई थी। चमत्कारिक रूप से उसके शरीर पर कोई खरोंच तक नहीं थी। लोगों ने उसे वहां से उठाकर पेड़ के नीचे बैठाकर  पानी पिलाया तब जाकर उसकी हालत सामान्य हुई। पूरी घटना देखने वाले आश्चर्य चकित होकर ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे। 
विज्ञापन


बरसात में ढह गया मकान, मलबे में दबने में दबा दंपति बाल-बाल बचा
संभल(ब्यूरो)। बरसात के बाद कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर दंपति घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। महमूदपुर इम्मा गांव निवासी विजय सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।

मजदूरी कर उसने कच्चा घर बना लिया है। बुधवार की सुबह से रूक-रूककर हो रही बरसात के बाद गुरुवार को सुबह को उसका कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। घर के कमरे में बैठी पत्नी मालती और उसका पति विजय मलबे में दबने से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


पीड़ित मालती ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई है। तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी मिल गई  है। शासनादेश के अनुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें