फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के छात्रों को नाम की त्रुटि सुधारने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को अपना विवरण सुधारने के लिए अंतिम मौका मंगलवार को खत्म हो जाएगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर नाम संशोधन का कार्य अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके नामों में किसी कारणवश त्रुटि हो गई है, उन्हें सुधार के लिए शासन ने एक मौका दिया है। छात्र-छात्राओं के नाम, उनके माता-पिता के नाम हिंदी एवं अंग्रेजी में अपलोड नामों में एकरूपता होना जरूरी है। त्रुटि सुधार के लिए सोमवार और मंगलवार को केवल दो दिन वेबसाइट खुली रहेगी। अब मंगलवार का दिन शेष बचा है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर प्रधानाचार्य व संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें