फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली बढ़ाने को 57 बीघा भूमि पर लगेंगे पांच हजार पौधे

Thu, 05 Jul 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
पौधा लगाते डीएम आनंद कुमार सिंह एवं समिति अध्यक्ष सीमा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुनावई विकास क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों की 25.95 हेक्टयर भूमि पर बुधवार को 9600 पौधों का रोपण किया गया। जबकि इसी विकास खंड क्षेत्र के विलासपुर ग्राम पंचायत में चारागाह की 57 बीघा भूमि पर पांच हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बुधवार को विलासपुर में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी/जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सीमा सिंह ने वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कर शुरुआत की। जुनावई ब्लाक में मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी शिखर श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी जयंती प्रसाद गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत विलासपुर में पांच हजार, लहरा नगला श्याम में 500, धनीपुर में 800, दुबारी कलां में 1000, घोंसली वाहन में 500, बैरपुर सेवा में 200, जलालपुर में 400, चिरवारी में 200, लावर में 200, डुमायल में 500, सिघौला पुख्ता में 300 तो इस प्रकार ब्लाक की दस ग्राम पंचायतों की 25.95 हेक्टेयर भूमि में सामुदायिक पौधरोपण से 9600 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी योजना के तहत आज बिलासपुर की साढ़े चार हेक्टेयर भूमि में 5000 पौधे लगाने के लक्ष्य को देखते हुए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व उनकी पत्नी/जिला आकांक्षा समति की अध्यक्ष सीमा सिंह ने पौधे लगाकर कार्य की शुरूआत की।
विज्ञापन



इस मौके पर जिले से आए मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डा.अनीता सिंह, डीएफओ वीके चतुर्वेदी, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीएसओ अभय प्रताप, एसडीएम दीपेंद्र कुमार, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी शिखर श्रीवास्तव, बीडीओ जेपी गुप्ता, बीएसए वीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर अपने-अपने पौधों में पानी लगाया।


विलासपुर की जमीन पर 261 पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी ने कहाकि 1.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें आज से ही इसकी शुरूआत करनी होगी। इस मौके पर जिले के सभी बीडीओ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा बहू, ब्लाक के एडीओ पंचायत वसीम अब्बास, अक्षय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज सिंह, अनिल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें