फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी तीन घायल
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी,तीन घायल
संभल। सिरसी नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाइक और कार में भिडंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी सुरेश अपने मित्र राम कुमार, व नारायण के साथ नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम ठलुपुरा से रिश्तेदारी में हुई लगन समारोह से लौट रहा था। सिरसी के नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसा देख मौके पर जमा हुए लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं कार चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें