फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार के बाद गंगा स्नान करते समय तीन किशोर और दो किशोरियां बहीं, तीन को बचाया

Sun, 21 May 2023 07:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रजपुरा (संभल)

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलंदशहर से पीएसी के जवान और स्थानीय गोताखोर तलाश कराने में लगाए। देर शाम तक किशोर और किशोरी का कोई पता नहीं चला। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल स्थित रजपुरा थाना क्षेत्र के जिजौड़ा डांडा के अस्थाई गंगा घाट पर गंगा में नहाते समय तीन किशोर और दो किशोरियां बह गईं। अन्य ग्रामीणों ने दो किशोर और एक किशोरी को तो बचा लिया लेकिन एक किशोर और एक किशोरी बह गए। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

गांव जिजौड़ा गांव निवासी बबलू रविवार की सुबह 11.30 बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली में अन्य ग्रामीणों के साथ जिजौड़ा के अस्थाई गंगा घाट पर अपने बेटे सहदेव और लवकुश का मुंडन संस्कार कराने के लिए पहुंचे थे। 

उसी समय साथ गए गांव निवासी महेश की बेटी प्रियंका (17), निकिता (14), श्री प्रसाद का बेटा गौतम कुमार (16), विष्णु का बेटा शिवा (14), ओमपाल का बेटा सरजूल (12) गंगा स्नान करने लगे। अचानक गहरे पानी में पहुंचे तो बह गए। 

प्रियंका, शिवा और सरजूल को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया लेकिन निकिता और गौतम कुमार बह गए। हादसे की सूचना रजपुरा थाना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलंदशहर से पीएसी के जवान और स्थानीय गोताखोर तलाश कराने में लगाए। देर शाम तक किशोर और किशोरी का कोई पता नहीं चला। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें