फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल में जान गंवाने वालों को गोली मारने वालों की पहचान नहीं

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों मौत हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। चार मृतकों के परिजनों ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और बिना कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हालांकि, अभी तक गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


24 नवंबर को मोहल्ला कोटगर्वी निवासी नईम, अयान, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल व हयातनगर निवासी रोमान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसमें रोमान के परिजनों ने कार्रवाई नहीं कराई है। नईम, अयान और बिलाल के परिजनों ने संभल कोतवाली और कैफ के परिजनों ने नखासा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन युवाओं को गोली मारने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छानबीन में विदेशी कारतूस और खोखे मिले हैं। एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जिन लोगों की बवाल के दौरान मौत हुई है उनकी मौत के जिम्मेदारों को भी तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें