फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल बवाल : चार और उपद्रवी पकड़े दो जेल भेजे गए, दो से पूछताछ जारी

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर की सुबह हुए बवाल में शामिल चार और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया हैं। दो उपद्रवी संभल कोतवाली व दो नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किए हिंदूपुरा खेड़ा निवासी अनस और सुफियान को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
उधर, कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कोटगर्वी निवासी तनवीर व शारिक को गिरफ्तार किया है। दोनों से उपद्रव में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए चारों उपद्रवियों ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जो फोटो पुलिस के पास हैं। उनसे भी मिलान किया जाएगा। आरोपियों के उपद्रव में शामिल होने की पुष्टि हो गई है। नखासा पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि, संभल कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने कई उपद्रवियों की पहचान बताई है। अब उनकी तलाश कराई जा रही है। वहीं, पुलिस पहले ही तीन महिलाओं सहित 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें