संभल। हयातनगर क्षेत्र में पेंट की दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखी 25 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने आया तो शटर का ताला टूटा देख होश उड़ गए। दुकान के अंदर गया तो सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़ित के अनुसार चोर गल्ले में रखी 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सरायतरीन के मोहल्ला बारहसैनी निवासी लव कुमार की सरायतरीन के मुख्य बाजार में पेंट की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करके घर गए थे। देर रात चोर उनकी दुकान में शटर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह 9 बजे दुकान स्वामी जब दुकान खोलने आया तो शटर के ताले टूटे देख दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।