फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर निवासी युवक की बुलंदशहर जिले के अनूप शहर में गंगा में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। युवक के साथ मौजूद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के मदद से युवक के शव को नदी से निलवाया। इसबीच घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। दूसरी तरफ नदी से शव बरामद होने पर पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संभल शहर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय निवासी इंदल (22) पुत्र बबलू शुक्रवार की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ बुलंदशहर जिले में स्थित अवंतिका देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गया। बताया जाता है शनिवार की दोपहर वापस लौटते समय इंदल और उसके साथी पूर्णिमा के अवसर पर अनूप शहर के गंगा घाट पर पहुंचकर नदी में स्नान करने लगे। बताया जाता है कि स्नान करने के दौरान इंदल नदी की तेज धारा में बहकर गहरे गड्ढे में चला गया। यह देख उसके साथी जबतक उसको बचाने का प्रयास किए, वह डूब चुका था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई। घंटो प्रयास के बाद युवक का शव बरामद हुआ। इसबीच परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना मिली चुकी थी। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच भी गए थे। नदी से युवक का शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें