फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बूम में आई तकनीकी खामी, चाबी फंसने पर 20 मिनट फाटक पर रोकनी पड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोमवार की सुबह करीब 11.50 बजे बरेली से अलीगढ़ जा रही ट्रेन को पास कराने के लिए कब्रिस्तान फाटक को बंद किया गया पर तकनीकी खामी के चलते चाबी फंस गई और पूरी तरह से गेट बंद न होने पर ट्रेन को फाटक पर ही रोक दिया गया। 20 मिनट तक ट्रेन फाटक पर खड़ी रही। अस्थाई बूम लगाकर ट्रेन को गुजारा गया। इसके बाद बमुश्किल बूम ठीक हुआ। इस दौरान करीब 45 मिनट फाटक पर यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली-अलीगढ़ ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय पर चंदौसी आने वाली थी। चंदौसी में कब्रिस्तान 35बी फाटक से ट्रेन निकालने के लिए गेटमैन ने फाटक बंद करने के लिए बूम गिराया। इस दौरान तकनीकी खराबी के चलते टीटू लॉक में चाबी फंस गई। इस कारण बूम सही तरीके से नीचे नहीं आ सका।
ट्रेन को फाटक से करीब तीन सौ मीटर पहले रोक दिया गया। ट्रेन करीब बीस मिनट तक फाटक पर खड़ी रही। प्रयास के बाद भी बूम का लॉक नहीं लगा तो अस्थाई बूम लगाया गया। इसके बाद 12:15 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ट्रेन जाने के नौ मिनट बाद फिर गेट खोलने के लिए बूम उठाया गया। इस दौरान भी गेटमैन को दिक्कत हुई। बूम खुलने के बाद यातायात संचालित हुआ। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ट्रेन सवा 12 बजे पहुंची चंदौसी स्टेशन
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन का चंदौसी पहुंचने का समय सुबह साढ़े 11 बजे का है। सोमवार को रेलवे फाटक के बूम में तकनीकी खराबी आने की वजह से ट्रेन प्रभावित हुई। इस कारण ट्रेन दोपहर 12:17 बजे चंदौसी स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें