फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रेन से युवक के टकराने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद -अलीगढ़ स्पेशल ट्रेन से युवक के टकराने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

ट्रेन के चालक ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी थी।मुरादाबाद-अलीगढ़ की स्पेशन ट्रेन सोमवार की शाम साढ़े सात बजे करीब चंदौसी से अलीगढ़ के लिए रवाना हुई। इसी बीच ट्रेन के चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवक मौलागढ़ की झील के समीप ट्रेन से टकरा गया है।
आनन फानन में जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने मौके पर दौड़ लगा दी। कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलती ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें