संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। गांव मखदूमपुर में गड्ढों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। सिरसी में रेलवे क्रॉसिंग के पास बने गहरे गड्ढे भी हादसे का सबब बन सकते हैं। जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। गांव मखदूमपुर के पास सड़क में कई गड्ढे बने हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। बाइक और कार सवारों को पानी भरने पर गड्ढे नहीं दिखते, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। सिरसी में रेलवे क्रासिंग के पास भी सड़क में गड्ढे बने हैं। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए, जिसके बाद ही आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी।
इसके अलावा चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा में भी सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने है, जो कभी खतरनाक साबित हो सकते हैं।
0000
-सड़क में गड्ढे होने से वाहनों के टायर पंक्चर हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाता है। गुजरते वक्त गड्ढे में गाड़ी फंसने का अंदेशा रहता है। सड़क की मरम्मत होनी चाहिए। -कपिल मदान
00000
सड़क के गढ्ढों में बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिससे गड्ढे का पता नहीं चल पाता है। इस काफी दिक्कत होती है। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। -सैयद मोहम्मद
00000
गड्ढे होने से हादसे का खतरा रहा है। बारिश के दौरान पानी भर जाता है तो गड्ढे दिखाई भी नहीं देते। सड़क में बने गड्ढे भरने चाहिए। वसीम हैदर
0000
सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में कई बार वाहन फंसने पर लोग चोटिल हो चुक हैं। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी होती है। -शौबी रजा
00000
गवां मार्ग पर सड़क में गड्ढे भरवाने का काम शुरू करा दिया है, जिसमें बजरपुट और रोड़ा डाला जा रहा है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद पेचवर्क का कार्य किया जाएगा। सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी