फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दौड़ने लगे रेत से भरे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस और प्रशासन की ओर से संभल में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एक दिन की कार्रवाई के दौरान ही 42 ऐसे वाहन पकड़े गए थे, जो कई नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। परिवहन विभाग के साथ ही वाणिज्यकर विभाग और रेत से भरे ट्रक पर खनन विभाग की कार्रवाई हुई। तीन विभागों की ओर से करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक दिन की कार्रवाई के बाद एक सप्ताह तक ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई थी, लेकिन अब फिर ओवरलोड वाहन दौड़ने लगे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार का कहना है कि एक महीने के अंदर करीब 20 लाख रुपये जुर्माना ओवरलोड वाहनों से वसूला गया है। कार्रवाई आगे भी की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की व्यस्ता के चलते यह कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। अब औचक चेकिंग की जाएगी। जो वाहन नियमों का उल्लंघन करते मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड से संभल आते हैं रेत से भरे वाहन
उत्तराखंड से सीधे मुरादाबाद या रामपुर में ऐसे वाहनों का प्रवेश होता है। इसके बाद काफी संख्या में संभल तक यह वाहन पहुंचते हैं। इन वाहनों के पहुंचने में कहीं न कहीं जिम्मेदार भी शामिल हैं। बिना रोक-टोक के इसलिए ही दौड़ते रहते हैं।
मालवाहक वाहन और यात्री वाहनों में नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
जिले में ओवरलोड वाहनों की भरमार है। छोटे मालवाहक वाहन भी यात्रियों को लेकर दौड़ रहे हैं। यह सफर खतरों भरा है। संभल में सबसे ज्यादा ऐसे वाहन देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाया जाएगा। एक बार हुई कार्रवाई के बाद ऐसे वाहनों की आवाजाही थम गई थी। अब फिर से दौड़ते मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें