चंदौसी। मुंसिफ रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान के ताले तोड़कर चोर इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सामने वाली दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
गीता कॉलोनी निवासी विनोद गोयल की मुंसिफ रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। रात में करीब सवा दो बजे कर ई रिक्शा में सवार चोर पहुंचे। उन्होंने दुकान के बाहर लगा बल्व फोड दिया। इसके बाद स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा इनवर्टर बैटरी व स्पेयर पार्ट्स का कुछ सामान चोरी कर लिया। चोर इनवर्टर बैटरी व अन्य सामान को ई रिक्शा में रखकर ले गए। यह घटना सामने दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मोहल्ला लोधियान निवासी भगवान दास सीएचसी के बाहर सब्जी व फलों की फड़ लगाता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह फड पर आया, तो सामान गायब मिला। भगवान दास ने बताया कि चोर उसके सेब की दो पेटी व कुछ सब्जी चुराकर ले गए हैं।