फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो दिन से बिजली नहीं आने पर भड़के लोग, जाम लगाया, पुलिस ने भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो दिन से बिजली नहीं मिलने पर कोतवाली संभल क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय के लोग भड़क गए। बृहस्पतिवार की रात करीब पौने नौ बजे मुरादाबाद-बहजोई मार्ग स्थित यशोदा चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मुख्य मार्ग से हटाया और इसके बाद यातायाता सुचारू हो सका। लोगों ने कहा कि दो दिन से बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में रहने के बाद ग्रामीण इलाके से बदतर बिजली व्यवस्था हो रही है। ट्रांसफार्मर फुंके हुए दो दिन का समय बीत गया लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया जाता है। आक्रोशित लोगों ने करीब 20 मिनट तक जाम लगाए रखा और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सीओ संभल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। कई लोग कोतवाली की गाड़ी में बैठाकर भेज दिए गए।
इस भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारू कराया। वहीं दूसरी ओर एसडीओ शहर यशपाल सिंह ने बताया कि दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब था। इसलिए आपूर्ति बाधित थी। बृहस्पतिवार की रात को ही ट्रासफार्मर दूसरा लगवाकर आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें