फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाला युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

Fri, 31 Jan 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संभल।
पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाले संभल जिला निवासी आकिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस ने बवाल में गोली चलाई थी। इसके बाद से ही पुलिस तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

युवक का वीडियो 15 जनवरी को वायरल हुआ था। जिसमें युवक ने खुद को संभल का रहने वाला बताया था और 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन को बताया था। युवक ने मौलाना से पूछा था कि जिन पांच लोगों की बवाल में जान गई है उनको शहीद कहा जाएगा या नहीं। मौलाना द्वारा कहा गया था कि उन्हें शहीद कह सकते हैं। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस खोजबीन में लगी थी। अब युवक को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव से हिरासत में लिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आया था। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें