बड़ा मैदान पर चल रहे ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच खालोअर किक्रेट एकेडमी बुलंदशहर और क्यूसीसी सरायतरीन के बीच हुआ। इसमें बुलंदशहर की टीम ने सरायतरीन को 38 रन से हराकर जीत हासिल की। ईशांत को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे बुलंदशहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 177 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा कर रही सरायतरीन संभल की टीम 20 ओवर में 139 रन बनाकर ढेर हो गई। बुलंदशहर की टीम ने 38 रन से सरायतरीन संभल को हरा दिया। बुलंदशहर के खिलाड़ी ईशांत ने 18 रन बनाए और चार विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, बुलंदशहर के ही अनुभव ने 85 रन की साझेदारी की। एंपायर की भूमिका अंकुर गुर्जर और रोहित ने निभाई। जबकि कमेंट्री सुशील कुमार शर्मा और तरुण कुमार ने की। स्कोरिंग निखिल गुप्ता ने की। इस दौरान नवदीप, वंटी, अय्यूब पहलवान, अंकित राघव, राजू शर्मा, शिवम रस्तोगी आदि रहे।