फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदी युवती

Sun, 22 Apr 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
train
विज्ञापन
चंदौसी-बरेली रेलमार्ग स्थित रेलवे फाटक 34ए पर शनिवार को आत्महत्या करने के इरादे से एक युवती मालगाड़ी के आते ही ट्रैक पर पहुंच गई, लेकिन ट्रेन चालक ने उसे देख लिया, हार्न दिया लेकिन युवती नहीं हटी तो उसने ट्रेन को रोक दिया। खुद आकर युवती को ट्रैक से हटाया और गेटमैन के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम 4.50 बजे चंदौसी-बरेली रेलमार्ग स्थित रेलवे फाटक 34ए से कुछ आगे एक युवती उस समय रेलवे लाइन के बीच में खड़ी हो गई। जब चंदौसी की ओर से एक मालगाड़ी आ रही थी। कुछ दूरी पर ही युवती के साथ आया युवक भी खड़ा था। मालगाड़ी के चालक ने युवती को लाइन के बीच खड़ा देखकर हार्न देकर हटाने का प्रयाय से किया। लेकिन युवती टस से मस नहीं हुई।

आखिरकार चालक को मालगाड़ी रोकनी पड़ी, वह नीचे उतरकर आया और युवती को पकड़कर गेटमैन रामप्रकाश के हवाले कर दिया। इस दौरान माल गाड़ी करीब 15 मिनट विलंब से रवाना हो सकी। गेटमैन ने सूचना देकर जीआरपी को बुला लिया। जीआरपी युवती व युवक को अपने साथ ले आई। पूछताछ के दौरान युवती ने स्वयं को थाना बनियाठेर के एक गांव का निवासी बताया, जबकि दिल्ली निवासी युवक को अपना फुुफेरा भाई बताया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके भाई की दो दिन बाद शादी है। शादी के लिए कपड़े लेने चंदौसी जा रही थी। उसका आत्महत्या करने का कोई इरादा नहीं था। बिना बजह ही लोगों ने ऐसा समझ लिया। जबकि पुलिस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग मान रही है। पुलिस ने सूचना देकर युवती के परिजनों को थाने बुला लिया। युवती की मां चाचा के पहुंचने पर जीआरपी ने दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें