फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के काटने से युवती और दो बच्चों की मौत

Sun, 22 Apr 2018 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
हाइड्रोफोबिया की शिकार नेहा की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मुहल्ला सीकरी गेट में चौबीस घंटे में हाइड्रोफोबिया का शिकार होकर एक युवती और दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों की मौत के बाद मुहल्ले में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला सीकरी गेट में महीने भर पहले एक पागल कुत्ता कहीं से आ गया। चार अप्रैल को मुहल्ला निवासी चीनी के आठ वर्षीय बेटे अनिल पर कुत्ते ले हमला कर दिया,  जिससे उसका सिर व आंख के पास जख्म हो गए।


मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि मेडिकल स्टोर से एंटी रैबीज इंजेक्शन लेकर बेटे के लगवा दिया। राजकीय चिकित्सालय में भी इंजेक्शन लगवाए। दो दिन पहले अनिल पानी को देखकर डरने लगा। उसे हाइड्रोफोबिया का शिकार बताया गया। निजी चिकित्सकों को भी दिखाया गया, लेकिन शनिवार की सुबह सात बजे बच्चे की मौत हो गई। 15 दिन पहले ही इसी मुहल्ले के अब्दुल्ला की पांच साल की बेटी जरीन पर भी उसी कुत्ते ने हमला किया था। 
विज्ञापन



तीन दिन पहले से ही जरीन हाइड्रोफोबिया का शिकार हो गई, जब बालिका पानी देखकर डरने लगी तो परिजनों को एहसास हुआ कि उसे पागल कुत्ते ने काटा था। शनिवार की सुबह बालिका की मौत हो गई।  इन दो मौतों के बाद लोगों का ध्यान विक्रम सिंह की बेटी नेहा (17) की ओर गया था, क्योंकि उसे भी बारह दिन पहले उसी कुत्ते ने काट लिया था। 


नेहा पर भी उसने सिर व आंख के पास ही हमला किया था।  शुक्रवार की शाम से ही नेहा भी पानी को देखकर डरने लगी थी। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे परिजन बात ही कर रहे थे। 
युवती बात करते-करते अचानक खामोश हो गई और गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चंदौसी में हुए हादसे से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें