फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर को युवक ने पकड़ा, दूसरे ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे घर में चोरी करने घुसे बदमाश को जाग होने पर युवक ने पकड़ लिया, जिसपर दूसरे बदमाश ने युवक के पेट में गोली मार दी और दोनों भाग गए। युवक को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसको मुरादाबाद रेफर कर दिया। घायल की मां चंपा देवी की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी धर्मपाल (30) मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार की रात धर्मपाल घर के आंगन में और उसकी पत्नी व बच्चे कमरे में सो रहे थे। धर्मपाल की मां चंपा देवी की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि रात करीब डेढ़ बजे दो चोर घर में घुस गए, जिनमें से एक चोर कमरे में और दूसरा आंगन में खड़ा रहा। आहट होने पर जागे धर्मपाल ने आंगन में खड़े चोर को पकड़ने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर दूसरे चोर ने धर्मपाल के पेट में गोली मार दी। गोली धर्मपाल के बाईं ओर पेट में लगी और पीछे पीठ की हड्डी में जाकर फंस गई। गोली की आवाज से घर व आसपास के घरों में जाग हो गई। बदमाश भाग गए।
सूचना मिलने पर रात में करीब दो बजे पहुंची पुलिस घायल धर्मपाल को बहजोई सीएचसी में ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने धर्मपाल को मुरादाबाद रेफर कर दिया। गुरुवार को धर्मपाल की मां चंपा देवी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें