फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नौवीं की छात्रा को परेशान कर रहे दो युवक, अगवा करने धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली नौवीं की छात्रा को दो युवक फोन पर परेशान कर रहे हैं। उसे अगवा करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी चार मई 2025 को कटघर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल हो गई थी। वहां कटघर के मिलक सैनियों वाली देवापुर निवासी मनोज और प्रशांत सैनी से मिले थे। इसके बाद आरोपी मनोज ने छात्रा का कहीं से मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद वह छात्रा को परेशान करने लगा।
तंग आकर पीड़िता ने उसकी कॉल रिसीव करने बंद कर दी। इसके बाद आरोपी नए-नए नंबर से कॉल करने लगा। पीड़िता ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। 28 नवंबर 2025 को पीड़िता के पिता कुछ लोगों को आरोपी के घर पहुंच गए और वहां लोगों को इकट्ठा कर आरोपी की हरकतों के बारे बताया। इसके बाद आरोपी ने माफी मांगी और कहा कि आगे ऐसी गलती नहीं करुंगा लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

मनोज ने अपने साथी प्रशांत सैनी के नंबर से कॉल करनी शुरू कर दी है। जिससे पीड़िता ने अपने घर से बाहर निकला बंद कर दिया है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनोज और प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें