संभल। साध्वी प्राची ने 24 कोसी परिक्रमा में भाग लेने के बाद राहुल गांधी, अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर तीखे हमले किए। शनिवार दोपहर 12 बजे संभल शहर के चामुंडा मंदिर में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातनियों के साथ न थी, न है और न होगी।
उन्होंने राहुल गांधी पर वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि राहुल को सिर्फ फीलिंग आती है और उनके पास कोई प्रमाण नहीं है। अदालत ने सबूत पेश करने को कहा था लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर जाने पर प्राची ने तंज कसा। अखिलेश पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप भी लगाया। प्राची ने समाजवादी पार्टी को मिठाई के डिब्बे में सोन पापड़ी की तरह बताया।
चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन साबित करता है कि अब्दुल दरी ही बिछाएगा और कुछ नहीं कर पाएगा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की हिंदू महिला से शादी पर प्राची ने कि उन्हें तो अब घर वापसी कर लेनी चाहिए।