फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यारा फर्टिलाइजर परिसर में घुसा तेंदुआ, डीएवी स्कूल की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। शनिवार की सुबह यारा फर्टिलाइजर परिसर में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में डीएवी पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट की ओर तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्कूल की छुट्टी कर दी। फैक्टरी प्रबंधन की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार और क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा समेत थाना बबराला पुलिस भी वहां पहुंच गई। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और फैक्टरी परिसर में तेंदुए की तलाश शुरू की।
पीपे बजा कर तेंदुए को खोजने का प्रयास किया गया। तलाश के दौरान तेंदुआ फैक्टरी परिसर में ही एक पुलिया में घुस गया। वन विभाग ने पुलिया के एक ओर जाल और दूसरी ओर पिंजरा लगा दिया। हालांकि, घंटों इंतजार के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका। समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ पुलिया के अंदर ही बैठा रहा। अंधेरा होने पर भी वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

-
फैक्टरी कर्मचारियों को दी हिदायत
वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन ने बताया कि तेंदुआ सड़क की पुलिया के बीच में है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और सुरक्षित रेस्क्यू में लगी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्टरी परिसर में रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर यारा फर्टिलाइजर में काम करने वाले करीब 30 से 35 वर्करों को अंदर काम करने से रोक दिया गया है। वहीं परिसर के अंदर रहने वाले वर्करों और कर्मचारियों को अपने-अपने आवासों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है।



यारा फर्टिलाइजर परिसर में एक पुलिया के अंदर तेंदुआ फंसा हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार वर्मा, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें