फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए दो जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एल्डर्स कमेटी ने जिला बार एसोसिएशन, संभल की कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। बृहस्पतिवार को कमेटी के अध्यक्ष सैयद गजनफर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दो दिसंबर से कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया निश्चित की गई।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि दो जनवरी तक बार के सभी सदस्य नौ ड्यूज हासिल कर लें। क्योंकि ड्यूज रहने पर वोट डालने का अधिकार नहीं होगा। इसके बाद पांच जनवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। कोषाध्यक्ष के द्वारा लेखा-जोखा कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा। छह जनवरी को वोटर लिस्ट पर आपत्ति की जा सकेगी। नामांकन प्रार्थना पत्र अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्य कार्यकारिणी, वरिष्ठ तीन सदस्य, कनिष्ठ तीन सदस्य और ऑडिटर के प्रार्थना पत्र 17 जनवरी तक की शाम चार बजे तक बार रूम में जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद 19 जनवरी को शाम चार बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 20 जनवरी को शाम चार बजे तक इस पर आपत्ति दाखिल की जा सकेगी। गोपनीय मतपत्रों के द्वारा चुनाव 27 जनवरी सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें