फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लेनदेन का मामला बता रही पुलिस ने लूट में दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पहले लेनदेन का मामला बता रही पुलिस ने बाद में मामला लूट में दर्ज किया। परिजनों के मुताबिक मोहल्ला यादव कॉलोनी में बीती 10 नवंबर की रात लूटपाट की घटना को अंजाम देने में पांच बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन

मोहल्ला यादव कॉलोनी में बीते दिनों लूटपाट की घटना को अंजाम देने के मामले में महिला अमरवती ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 10 नवंबर की रात पति घर पर नहीं थे। उसके साथ उसकी बेटी, बहन व बेटे की पत्नी थी। तभी बदमाश घर में घुस आए और परिजनों को असलाहे की नोंक पर रखकर कमरे में बंद कर लिया। बाद में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच बदमाश 1 लाख 86 हजार रुपये की नगदी व जेवर समेत दस लाख का सामान लूट ले गए। वहीं पुलिस की ओर से महिला की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें