फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रूटा के सहयोग व फुफुक्टा के निर्देशन में होगा अगला शिक्षक संघ का चुनाव

Fri, 11 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (रूटा) कार्यकारिणी की बैठक एमजीएम पीजी कॉलेज संभल के सेमिनार हाॅल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी शिक्षक संघ का चुनाव रूटा के सहयोग और फुफुक्टा के निर्देशन में ही करवाने का निर्णय लिया गया।महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेश स्तर के शिक्षक प्रतिनिधि (फुफुक्टा) और मुरादाबाद व बरेली मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रोफेसर्स ने भाग लिया। रूटा के महामंत्री स्वदेश सिंह ने संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इसके बाद गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के शुरू होने से उत्पन्न हो रही समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रोफेसर स्वदेश सिंह ने कहा कि आगामी शिक्षक संघ का चुनाव रूटा के सहयोग और फुफुक्टा के निर्देशन में होगा। फुफुक्टा प्रतिनिधि शौराज सिंह ने आश्वासन दिया कि हम इस कार्यकारिणी की बैठक में उठाए गये मुद्दों को प्रदेश स्तर पर ले जाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उपस्थित प्रोफेसर्स ने जनवरी और फरवरी में चुनाव कराने का सुझाव दिया। सामूहिक रूप से चुनाव की संभावित तिथि 17 अगस्त तय की गई।
विज्ञापन

रूटा प्रतिनिधियों ने दोनों विश्वविद्यालय के कुलपतियों से शीघ्र मुलाकात करके सभी समस्याओं को रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान रूटा के अध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, डाॅ. अजय कुमार, प्रोफेसर एपी सिंह, डाॅ. आसिफ खान डॉ. पीके सिंह, प्रोफेसर ममता, विमला सिंह, रवीश यादव, डाॅ. प्रियांशा सिंह, डाॅ. राकेश कुमार, डाॅ. अर्चना, अनिल रायपुरिया, डॉ. मोहम्मद अहमद, डॉ. विकास सिंह आदि रहे।
एड हाक समिति के अध्यक्ष बने मुकेश कुमार
- रूटा अध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश कुमार ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की एड हाक समिति की घोषणा की। समिति में अध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल रायपुरिया, प्रोफेसर रवीश यादव, सचिव प्रोफेसर ममता रानी, सह सचिव प्रोफेसर दिनेश सिंह, डाॅ. राजेश गंगवार, कोषाध्यक्ष डाॅ. विमला रानी, फुफुक्टा प्रतिनिधि प्रोफेसर अनिल कुमार को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें