फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान 3 के लैंडिंग स्थान का नाम डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम रखा जाना चाहिए था : बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्लेस को अब शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस घोषणा पर संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि सरकार उनकी है (प्रधानमंत्री की) वह कुछ भी नाम रख सकते हैं। वह देश के शहरों के नाम बदल रहे हैं। यह तो देश के गौरव की बात है।
विज्ञापन

सांसद ने सुझाव देते हुए कहा है कि देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम थे उनके नाम पर लैंडिंग प्लेस का नाम रखा जाना चाहिए था। वह देश के लिए बड़े अविष्कार कर गए और मिसाइलमैन के नाम से जाने जाते हैं। उनकी रखी नींव ही चंद्रयान 3 है। सांसद ने आगे मुजफ्फरनगर में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षिका ने नफरत फैलाने का काम किया है। अगर मुस्लिम बच्चे ने कोई गलती की थी तो उसको शिक्षिका खुद पिटाई कर सकती थीं। बच्चों के बीच भी हिंदू मुस्लिम नफरत फैलाने का काम शिक्षिका ने किया है।
मुस्लिम बच्चे को पीटने वाले बच्चों का कोई कसूर नहीं है। शिक्षिका इसमें कसूरवार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहा है इसलिए देश का माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। आगे कहा कि इंसानियत को कोई मजबूत नहीं कर रहा है। इंसानियत को मजबूत करना होगा। अगर इंसानियत मजबूत नहीं हुई तो देश का बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें