फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोतवाली के नजदीक कूप और चौराहे को संवारेगी पालिका

Fri, 23 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली के नजदीक स्थित प्राचीन मोचन कूप को पालिका द्वारा संवारा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है।
विज्ञापन

इस कूप का सौंदर्यीकरण किया जाना है। कोतवाली चौराहा भी पालिका की कार्ययोजना में शामिल है। इस चौराहे को भी अतिक्रमण मुक्त करते हुए संवारा जाना है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कूप से अतिक्रमण हटाया गया है। तीन दुकानों की दीवारों को प्रशासन ने हटवाया है। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि कूप और तीर्थ संवारने की कार्ययोजना पालिका द्वारा चलाई जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में कोतवाली के सामने स्थित कूप पर लंबे समय से हुआ अतिक्रमण हटवाया गया है। दुकानदारों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा दिया था और तीन दुकानाें का अतिक्रमण हटना था। बताया कि यह कूप और कोतवाली चौराहा पालिका द्वारा संवारा जाना है। इसकी कार्ययोजना तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें