फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते-चलते आग का गोला बनी कार, चालक व एक अन्य साथी ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव फिरोजपुर के निकट कार में चलते-चलते अचानक आग लग गई। कार में सवार चालक और एक अन्य युवक ने बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार दोनों युवकों ने कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ने पर दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। इस दौरान काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव फिरोजपुर के निकट सिरसी की ओर से आ रही मारुति कार में चलते-चलते अचानक अगले हिस्से में धुआं उठने लगा। धुआं उठने के साथ ही अचानक आग लग गई। आग लगती देख कार में सवार थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अजीमनगर निवासी नदीम व चालक खुशी मोहम्मद कार से कूद पड़े और कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।
देखते ही देखते कार में लगी आग बढ़ गई। जिसको देखकर कार चालक खुशी मोहम्मद ने दमकल को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने कार में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस दौरान वहां राहगीरों की काफी भीड़ लग गई। करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। कार मालिक नदीम ने बताया कि दो दिन पहले ही सिरसी स्थित सेल-परचेज से पुरानी कार खरीदी थी। बुधवार को परिवहन विभाग में उसकी एनओेसी रजिस्ट्रर्ड कराने के लिए कार के पहले वाले मालिक को लेने गए थे। लौटते समय कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें