संभल। कोतवाली के नजदीक स्थित थाने वाली मस्जिद के कब्जे वाली 11 दुकानों पर बुधवार को प्रशासन और पालिका की टीम कार्रवाई कर सकती है। क्योंकि पैमाइश के दौरान यह दुकानें अतिक्रमण में पाई गई हैं। थाने वाली मस्जिद की कमेटी वक्फ संपत्ति होने का दावा तो कर रही है लेकिन मंगलवार तक एसडीएम के सामने दस्तावेज नहीं पेश नहीं किए हैं। एसडीएम का कहना है कि बुधवार तक दस्तावेज नहीं दिखाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।
कोतवाली के नजदीक बनी 11 दुकानों से मस्जिद कमेटी किराया लेती है। पालिका का दावा है कि यह दुकानें पालिका की जमीन पर बनी हैं और अतिक्रमण कर इन दुकानों को बनाया गया है। दो दुकानें और एक प्लॉट पालिका भी इन्हीं दुकानों के नजदीक है। रविवार को पैमाइश के दौरान माना गया था कि यह सभी 13 दुकानें और एक प्लॉट अतिक्रमण कर रहे हैं। जिससे प्राचीन कूप का भी रास्ता बाधित किया गया है। इसके बाद ही एसडीएम द्वारा इन दुकानों को खाली कराने और पालिका को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन मस्जिद कमेटी ने दावा किया कि 11 दुकानें वक्फ की संपत्ति हैं। एसडीएम ने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था लेकिन मस्जिद कमेटी मंगलवार तक दस्तावेज नहीं दिखा सकी है।
000000000000
पैमाइश के दौरान यह 11 दुकानें अतिक्रमण मानी गई हैं। मस्जिद कमेटी का दावा है कि यह वक्फ संपत्ति हैं तो उनसे दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन वह मंगलवार की शाम तक नहीं दिखा सके हैं। बुधवार को दस्तावेज नहीं दिखाते हैं तो कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
वंदना मिश्रा, एसडीएम, संभल।