फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आधे घंटे की बारिश से तीन डिग्री गिरा पारा, मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लगातार हो रही गर्मी से रविवार को काफी राहत मिली। सुबह के समय करीब आधा घंटा तेज बारिश के बाद तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 46 डिग्री तक तापमान शनिवार को दर्ज किया गया था। रविवार की बारिश ने राहत देने का काम किया है। दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवा भी महसूस हुई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिन और रात में गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे लोग बेहाल दिखाई दिए। दिन में तेज धूप की तपिश ने झुलसा दिया और रात को उमस ने राहत नहीं लेने दी। रविवार की बारिश से कुछ हद तक राहत मिली है। बादल छाए रहने से भी दिनभर राहत मिली। शाम के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अन्य दिनों में यह तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें