चंदौसी। आठ महीने पूर्व मुरादाबाद के गांव से यहां बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम गुमथल में ब्याह कर आई युवती की घरेलू कलह के चलते ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप है। यह आरोप लगाते हुए मृतका के भाई की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मझोला जनपद मुरादाबाद के ग्राम जयंतीपुर निवासी नासिर की ओर से थाने में दी गई सूचना के अनुसार उसकी बहन सीमा उम्र करीब 20 वर्ष की शादी बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमथल निवासी गुफरान के साथ आठ महीने पहले हुई थी। आरोप है कि बुधवार को उसे पति व अन्य ससुराल वालों ने जहर दे दिया। इलाज के दौरान मुरादाबाद में उसकी मौत गई। शव उसकी ससुराल लाया गया, जहां भाई द्वारा दी गई सूचना पर थाना प्रभारी के साथ पुलिस भी पहुंच गई। थाना पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर सीओ व एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार रजत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। यहां सभी से जानकारी की गई। इसके साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।