फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छात्राओं ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली जानी

Thu, 16 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत कोतवाली भ्रमण के दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम के बा
विज्ञापन
संभल। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को संभल कोतवाली में पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इंस्पेक्टर ने छात्राओं को कार्यालय, मैस, हवालात दिखाई। साथ ही एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस दोस्त कार्यक्रम के तहत छात्राएं कोतवाली पहुंचीं। जहां पर इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र वर्मा और एसआई राखी चौधरी ने छात्राओं को साइबर हेल्प डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि महिला के प्रति अपराध की सूचना मिलती है तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। अपराध होने पर तुरंत सूचना दी जाए, पुलिस कार्रवाई करेगी।
छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 और डायल 112 नंबर के बारे में जानकारी दी। एसआई राखी चौधरी ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि छात्राएं स्कूल से घर आ रही हैं और कोई परेशान करता है तो तुरंत डायल 112 नंबर पर सूचना दी जाए, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अपराध को लेकर चुप नहीं रहना है बल्कि आवाज उठानी है। इस दौरान कॉलेज की शिक्षिका तानिया और फरहीन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें