फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला के पिता ने दर्ज कराई पति सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के बहीपुर में रविवार की रात महिला का शव कमरे में लटका मिला था। घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक महिला के पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना सहसवान के गांव शिकारपुर निवासी पन्ना लाल ने अपनी पुत्री पिंकी (23) की शादी दो वर्ष पूर्व गांव बहीपुर निवासी मुकेश के साथ की थी। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के समय सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन पिंकी पर मायके से दहेज लाने को प्रताड़ित करते रहते थे। पिता ने आरोप लगाया कि रविवार की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पिंकी को फांसी पर लटकाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मुकेश कुमार, देवर नवनीत व सास भूरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से ही पति सहित अन्य लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें