चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर ससुराल जनों को पीटकर घायल कर दिया। घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। पीड़ितों ने तहरीर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सात ही पीड़ित पति ने पत्नी पर घर से जेवर ले जाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, गांव करेली निवासी इंद्रजीत कुमार दीपक व अजय के साथ कार्य करता है। मंगलवार को इंतजीत व अन्य परिजन कार्य करने चंदौसी आए थे। घर पर उसकी पत्नी, बहन किरन व छोटे भाई की पत्नी थे। सुबह ग्यारह बजे महिला ने संभल स्थित अपने मायके से परिजनों को फोन कर बुला लिया। महिला के परिजनों ने पहुंच घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए तथा घटना की सूचना इंद्रजीत व अन्य परिजनों दी। मौके पर पहुंचे इंद्रजीत, उसके पिता सोमपाल व दोनों भाइयों को महिला के मायकों ने पीटा। ग्रामीणों ने पहुंच पीड़ित परिवार को बचाया। इंद्रजीत का आरोप है कि महिला अपने मायके वालों के साथ चली गई। घर से जाते समय महिला अपने साथ सोने-चांदी के जेवर भी ले गई। कुछ देर बाद घायल कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।