फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भक्तों ने बम-बम भोले के जयकारों संग किया जलाभिषेक

Thu, 24 Jul 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सावन माह की शिवरात्रि पर भक्तों और कांवड़ियों ने बम-बम भोले के जयकारों संग भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। शहर से लेकर देहात तक श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को भोर से ही भक्त शिव मंदिरों का रुख करने लगे। संभल के सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर पर सुबह पांच बजे ही आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही विधि विधान से बेलपत्र के पत्ते, भांग, धतुरा, फूल, फल, घी, दूध, शहद आदि से अर्पित करते पूजा अर्चना की।
कांवड़ियों ने गंगाघाट से लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बहजोई मार्ग पर सरायतरीन में स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह चार बजे ही भक्तों ने पूजा अर्चना शुरू की। दिन निकलते ही यहां भक्तों की कतारें लग गईं। महिला और पुरुष अलग-अलग कतारों में आगे बढ़कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। इस बीच बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे तो घंटों की आवाज भी गुंजायमान रही। मंदिर में युवा शिव भक्त डांक कांवड़ लेकर पहुंचे। शिव भक्तों ने भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करते हुए मनौती मांगी।
विज्ञापन

वहीं मुरादाबाद मार्ग, हसनपुर मार्ग और बहजोई मार्ग पर कांवड़ियों के जत्थों में शामिल कांवड़िए और शिव भक्त डीजे की धुने पर नाचते, झूमते हुए शिव मंदिरों की तरफ बढ़े। पुलिस ने सुरक्षा के माहौल में कांवड़ियों को मंदिरों तक पहुंचाया। जहां कांवड़ियों ने कांवड़ में लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। दूसरी तरफ देहात क्षेत्र में गांव फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर और गुमसानी के झारखंडी महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ रही।

0000000000
सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
शिवरात्रि पर मंदिरों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े प्रबंध रहे। कांवड़ यात्रा मार्गों के साथ-साथ मंदिरों पर पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी। पुरुषों के साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी से भक्तों को सुरक्षा का अहसास हुआ।

00000000000
एसडीएम ने खग्गू सराय मंदिर में किया जलाभिषेक
शहर मोहल्ला खग्गू सराय 46 साल बाद खुले कार्तिकेय महादेव मंदिर में भी शिव रात्रि पर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। एसडीएम विकास चंद्र भी मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, संजय गुप्ता पोली, राकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

00000000000
मेले में बच्चों ने जमकरी की खरीदारी
बहजोई मार्ग पर सरायतरीन में स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के बाहर मेला लगा। जिसमें खेल खिलौनों के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानें रहीं। दुकानों पर पहुंचकर महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। खेल खिलौने खरीद कर बच्चे खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें