फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आईसक्रीम विक्रेता को लूटकर भागे बदमाश घेराबंदी कर पकड़े

Mon, 18 May 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा में शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे आईसक्रीम विक्रेता को लूटकर भागे बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तीनों बदमाशों के पास से लूट की रकम और दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गांव फुलसिंघा निवासी तौहीद आईसक्रीम व फालूदा बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे चिमियावली स्थित मीट प्लांट के पास टाटा मैजिक से आईसक्रीम और फालूदा बेचकर घर लौट रहा था। संभल-मुरादाबाद मार्ग से गांव की मुड़ा तो ब्रेकर पर वाहन को धीमा कर लिया।
इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते जेब में रखे 3600 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान पुलिस के सायरन की आवाज आने पर बदमाश बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पीड़ित ने लूट होने की जानकारी दी। इसके बाद गश्त कर रहे सभी पुलिसकर्मियों से घेराबंदी कराकर बाइक सवार तीनों बदमाश पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने कपड़े बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश की थी। सख्ती से पूछताछ करने पर बदले गए कपड़े और दो तमंचे मय कारतूस के बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें