फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्नान के बाद फोटो खिंचाने को गंगा में घुसा युवक बहा

Mon, 18 May 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। स्नान के दौरान फोटो खिंचाने के लिए गंगा में दोबारा घुसा बह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से युवक की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी सोमवीर (19) रविवार को पिता शेर सिंह, मां दीपा देवी और बहन विमलेश व सीमा के साथ गंगा स्नान के लिए राजघाट आया था। दोपहर में करीब 12 बजे सभी ने स्नान किया और गंगा से बाहर आ गए। इसके बाद फोटो खिंचाने के लिए सोमवीर दोबारा से गंगा में घुस गया। फोटोग्राफर ने फोटो तो ले खींच लिया, लेकिन इसी दौरान सोमवीर का पैर गहरे पानी में चला गया और बह गया।
परिवार के लोगों को जब उसके बहने की सूचना मिली तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन युवक का पता नहीं लग सका। देर शाम तक परिवार के लोग गंगा तट पर डटे रहे। इस दौरान राजस्व विभाग से हल्का लेखपाल राहुल यादव भी मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि युवक को डूबते हुए किसी ने देखा नहीं है। गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें