फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 11 लाख रुपये के नोटों से सजा सांवरिया सेठ का दरबार रहा मुख्य आकर्षण

विज्ञापन
बहजोई में पुराना बाजार की राम बरात में शामिल भगवान राम का सिंहासन। संवाद
विज्ञापन
बहजोई। पुराना बाजार श्रीरामलीला कमेटी की ओर से निकाली गई भव्य राम बरात में 11 लाख रुपये के नोटों से सजा सांवरिया सेठ का दरबार समेत बाबा महाकाल की पालकी व वीर हनुमान की झांकी मुख्य आकर्षण रहीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालओं ने नृत्य किया।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर, राधा-कृष्ण स्वरूप का महारास व भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण का सिंहासन समेत 44 झांकियों ने भी राम बरात की शोभा बढ़ाई। बुधवार को शाम करीब छह बजे राम बरात की शुरूआत संभल रोड चौकीपार से हुई। संरक्षक कपिल गुप्ता ने बताया कि राम बरात में शिव बरात, माता महाकाली का अखाड़ा, हवा में उड़ते हनुमान स्वरूप, ताशा पार्टी, जगन्नाथ जी का फूल बंगला, ब्रजशाही चटटे, माता वैष्णो की झांकी, चूहे पर करते भगवान गणेश स्वरूप कलाकार व कारगिल की लड़ाई आदि झांकियों ने भी राम बरात की शोभा बढ़ाई।
इसके अलावा डीजे व बैंड-बाजों से निकल रहीं भक्तिगीतों की धुनों पर लोग थिरकते हुए चल रहे थे। राम बरात पुराना बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली रोड, नया बाजार चौक व पुराना डाकखाना रोड होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर पूरी हुई। इस बीच अध्यक्ष कपिल कुमार समेत अजय तंबाकू, तीरथ वाष्र्णेय, गोविंद इलेक्ट्रॉनिक्स, कुशांक कुमार कन्नू, राम भगतजी, तनुज गुरूजी, ह्देश कुमार, विकास वाष्र्णेय व भुवनेश शरद का सहयोग रहा।
विज्ञापन


बाउंसरों व पुलिस की निगरानी में रही सांवरिया सेठ की झांकी
बहजोई। राम बरात में 11 लाख रुपये के नोटों से सजी सांवरिया सेठ की झांकी बाउंसरों व पुलिस की निगरानी में रही। श्रीराम सेवा समिति के संस्थापक राम भगतजी ने बताया कि 11 लाख रुपये के नोटों से सजने के कारण सांवरिया सेठ की झांकी की देख रेख के लिए आसपास 10 बाउंसरों समेत पुलिसकर्मियों की निगरानी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें