फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दशहरा से दिवाली तक स्वदेशी पखवाड़ा मनाएगी इतिहास संकलन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक हुई। इसमें दशहरा से दीपावली पर्व तक 15 दिन का स्वदेशी जागरण पखवाड़ा मनाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी के ज्ञानदीप मंदिर में संपन्न हुई बैठक में भारतीय इतिहास संकलन समिति के उपाध्यक्ष अंकुश त्यागी ने स्वदेशी जागरण अभियान को संचालित करने का प्रस्ताव रखा। जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने विदेशी भगाओ स्वदेशी लाओ का नारा देते हुए लंबे समय तक स्वदेशी जागरण अभियान संचालित करने को कहा। अतुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार, मनोज कुमार शर्मा, अशोक कुमार गर्ग, डॉक्टर अरविंद कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, अत्यंत त्यागी, मनीष चौधरी, सतवीर सिंह पाल, पंकज सांख्यधर, निलेश यादव आदि ने प्रधानमंत्री द्वारा अपेक्षित स्वदेशी अभियान चलाने में अपनी सहमति व्यक्त की। जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि तीन से 17 अक्तूबर तक 15 दिवसीय स्वदेशी जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विदेशी सामान का बहिष्कार करते हुए विदेशी सामान को कचरे में डाल कर अथवा आग के हवाले किया जाएगा और स्वदेशी सामान हमेशा खरीदने को लेकर संकल्प कराया जाएगा। संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें