फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानायक ने पीएसी बटालियन के लिए चिह्नित भूमि का किया मुआयना

विज्ञापन
भूमि का नक्शा देखते सेनानायक अतुल शर्मा व एसपी चक्रेश मिश्र। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव एदलपुर के निकट पीएसी बटालियन की स्थापना के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को 24वीं पीएसी बटालियन मुरादाबाद के सेनानायक अतुल शर्मा ने टीम के साथ एदलपुर पहुंचकर प्रशासन की ओर से चिह्नित भूमि का मुआयना किया। सेनानायक ने कहा कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने संभल में 24वीं पीएसी बटालियन मुरादाबाद स्थानांतरित होने की स्वीकृति दी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बटालियन के लिए भूमि की तलाश का काम पूरा कर किसानों से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी ले लिए थे।
रविवार को 24वीं पीएसी बटालियन मुरादाबाद के सेनानायक अतुल शर्मा पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव एदलपुर पहुंचे। जहां पर पीएसी की स्थापना के लिए चिह्नित 60 एकड़ भूमि का मुआयना किया। सेनानायक ने कहा कि भूमि का मुआयना किया गया है। जल्द ही पर इस निर्णय होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के अलावा भाजपा नेता संजय सांख्धर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें