फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी चैलेंजर्स की टीम ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रुद्रा इलेवन और चंदौसी चैलेंजर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें चंदौसी चैलेंजर्स की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नईम को मिला।
विज्ञापन




कान्हा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रुद्रा इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रुद्रा इलेवन की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज जीशान नबी ने 64 और ब्रजेश सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। चंदौसी चैलेंजर्स के गेंदबाज अमन ने चार और नईम ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी चैलेंजर्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इस टीम के बल्लेबाज नईम ने 60 और रोबिन ने 46 रन बनाए। रुद्र इलेवन के गेंदबाज जीशान नबी व रवि ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच नईम को मिला। इस अवसर पर उमेश चंद्र दिवाकर, धर्मेंद्र यादव, प्रियांशु यादव, राहुल यादव, भूरा यादव, लोकेश यादव, रमन यादव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें