फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मिलीं खामियां ही खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सीडीओ के निरीक्षण में गांव आनंदपुर के निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में कई खामियां मिलीं। निर्माण में पीली ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं, प्लास्टर कार्य की गुणवत्ता कहीं-कहीं खराब थी। एकेडमिक के मुख्य भवन के प्रथम तल पर ढाल ठीक नहीं पाया गया। इसके लिए सीडीओ की ओर से कार्यदायी संस्था यूपी सिडको, मुरादाबाद को खामियों को दूर कर सुधार कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

24 जून को सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की ओर से पीडल्ब्यूडी व आरईडी के एई समेत शिक्षा विभाग के बीईओ व डीसी (सिविल) को साथ लेकर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से गांव आनंदपुर में बनाए जा रहे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
सीडीओ की ओर से कार्यदायी संस्था के एई की मौजूदगी में किए गए निरीक्षण में सामने आया कि प्रधानाध्यापक आवास में आरसीसी ग्रूव कटे हुए नहीं थे। इसके अलावा, डोरमेट्री के ब्रिक कोवा में दरार दिख रही थीं। छजलियों में टपक नहीं बनाई गई थी। इलेक्ट्रिक सब स्टेशन कक्ष के निर्माण के लिए मंगाई गईं ईंटों की गुणवत्ता भी खराब मिली। इस पर सीडीओ की ओर से कार्यदायी संस्था को खामियों के सुधार कराकर तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि सीडीओ की ओर से किए गए निरीक्षण की आख्या शासन के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें